फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में रौनक और मेघा रही प्रथम

विज्ञापन
वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में घड़ियाल के डेमो देखते एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चे स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत कस्बे के एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने वानिकी प्रशिक्षण केंद्र में गंगा व्याख्यान केंद्र का भ्रमण कर डॉल्फिन डे मनाया। विभाग द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ की थीम पर सुंदर कलाकृति बनाई। चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में रौनक एवं मेघा ने प्रथम स्थान अंश राय व हर्ष कुमार ने द्वितीय स्थान तथा भव्या शर्मा व एंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
विज्ञापन

वन्य प्राणी सप्ताह के अंतर्गत वन विभाग द्वारा कस्बे के एसडी पब्लिक स्कूल के बच्चों को आमंत्रित किया था जिसके बाद सभी बच्चे शिक्षकों के साथ वानिकी प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे। जहां पर वन विभाग द्वारा सभी बच्चों को डॉल्फिन, कछुआ, घड़ियाल, के डेमो को दिखाकर उनके रहन-सहन और उनके जीवन के बारे में बताया साथ ही कहा कि यह प्रजाति संरक्षित है।
छात्रों को डीएफओ वंदना फोगाट और क्षेत्रीय वनधिकारी खुशबू उपाध्याय ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी बच्चों ने वन्यजीवों के संरक्षण की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज अहलावत, भव्या अरोरा, रजनी कर्णवाल, वंशिका चौधरी, रेनू जीनवाल, तथा पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें