फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गंगनहर में डूबी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार, गुरुग्राम से जा रहे थे हरिद्वार, ग्रामीणों ने दो को बचाया

Thu, 07 Jul 2022 09:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

तेज रफ्तार कार गंगनहर में डूब गई। कार में चार युवक सवार थे और ये गुरुग्राम से हरिद्वार जा रहे थे। ग्रामीणों ने दो लोगों को बचा लिया है। अन्य दो लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग स्थित भोलाझाल के पास गुरुवार शाम पांच बजे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार गंगनहर में समा गई है। गाड़ी में चार दोस्त गुरुग्राम निवासी ओमप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार, देवराज व समस्तीपुर बिहार निवासी निरंजन सवार थे। ओमप्रकाश, धर्मेंद्र को लोगों ने सकुशल निकला लिया। देवराज और निरंजन गाड़ी के साथ गंगनहर में डूब गए। एसपी देहात, सीओ सरधना, रोहटा व जानी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। रात तक गाड़ी को निकालने में पुलिस जुटी थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चारों दोस्त गुरुग्राम में एक कंपनी में जॉब करते हैं। दोपहर को वे स्कॉर्पियो में सवार होकर हरिद्वार घूमने के लिए गुरुग्राम से निकले थे। चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग स्थित भोलाझाल के पास मूर्ति रेस्टोरेंट के सामने स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। गाड़ी को गंगनहर में समाते वहां से गुजर रहे एक युवक ने देख लिया। युवक ने शोर मचाया तो भोला गांव समेत आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। वहीं लोगों ने जान की परवाह करे बगैर नहर में छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह दो लोगों को निकाल लिया, जबकि दो लोग गाड़ी में फंसे रह गए। गंगनहर में गाड़ी समा गई है, इसकी जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को भी बुलाया गया। गाड़ी में फंसे लोगों को गोताखोर भी नहीं निकाल पाए। गंगनहर से डूबी स्कॉर्पियो से निकाले दोनों से पुलिस ने जानकारी लेकर उनके परिजनों को जानकारी दी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस की टीम गंगनहर में युवकों की तलाश में लगी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें