इस पर कहासुनी के बाद इकबाल और बाबू की ओर से सदाकत पक्ष में जमकर लाठी डंडे-चले, पथराव व फायरिंग हुई। जिसमें इकबाल पक्ष के नौशाद व मुबारिक और सदाकत पक्ष के जराफत व पप्पू गंभीर घायल हो गए। पुलिस को देख फायरिंग कर रहे लोग फरार हो गए।
पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया। थाना का कहना है कि पथराव और फायरिंग हुई है। चार लोग घायल हुए हैं। दारोगा शिवध्यान सिंह की ओर से चारों घायलों समेत दर्जनभर लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।