फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ-गढ़ हाईवे चौड़ीकरण के लिए 400 भवन होंगे ध्वस्त, अब तक काटे जा चुके हैं 3382 पेड़, दो साल में पूरा निर्माण

Mon, 20 Jun 2022 05:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

करीब 50 किलोमीटर लंबे मेरठ-गढ़ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए तीन किलोमीटर लंबे हसनपुर बाईपास का कार्य भी तेज हो गया है। अब रास्ते में स्थायी निर्माण, पेड़ व धार्मिक स्थलों के साथ नलकूप आदि को हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
मेरठ-गढ़ हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-गढ़ हाईवे-709ए के चौड़ीकरण का कार्य अब धरातल पर नजर आने लगा है। चौड़ीकरण के लिए हाईवे के किनारे पर पत्थर डालकर पक्का किया जा रहा है। इसके लिए करीब 400 ऐसे भवनों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें मुआवजे के बाद ध्वस्त किया जाएगा। वहीं अब तक 3382 पेड़ों की कटाई भी की जा चुकी है। अगले दो साल में इस हाईवे को पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है।   
विज्ञापन


करीब 50 किलोमीटर लंबे मेरठ-गढ़ हाईवे के चौड़ीकरण के लिए तीन किलोमीटर लंबे हसनपुर बाईपास का कार्य भी तेज हो गया है। इस बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण हो चुका है। हसनपुर से भटीपुरा के बीच किनारे पर मिट्टी डालने के बाद पत्थर डालने का काम शुरू कर दिया गया है। हसनपुर गांव को पार करने के लिए माछरा संपर्क मार्ग से बनाए जाने वाले बाईपास का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाईवे के नीचे दब जाएंगे 15 लाख के सरकारी नल 
हाईवे किनारे हरित पट्टी में लगाए गए सरकारी नलों को अधिकारियों के निर्देश के बाद भी नहीं हटाया गया। मेरठ से गढ़ के बीच अभी तक बायीं दिशा मेें ही चौड़ीकरण का कार्य शुरू किया गया था। अब रास्ते में स्थायी निर्माण, पेड़ व धार्मिक स्थलों के साथ नलकूप आदि को हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।

अभी सबसे अधिक दिक्कत सरकारी नलों को लेकर है। हाईवे के किनारे हरित पट्टी में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी नल लगाए गए थे। अब चौड़ीकरण शुरू होने के साथ ही जल निगम को नलों को हटाने के लिए कहा गया। अधिकांश नल नहीं हटाए जा सके हैं। एक नल को लगाने में 25 से 30 हजार रुपये का बजट खर्च होता है। मेरठ से गढ़ के बीच 70 से 80 नल अभी हैं जिन्हें मिट्टी में दबाया जा रहा है।

ये बाईपास भी बनने हुए शुरू 
- पहला बाईपास गढ़ में हाईवे-709ए को दिल्ली-लखनऊ हाईवे-09 से जोड़ेगा।
- दूसरा बाईपास किठौर और शाहजहांपुर को पार कराएगा।
- तीसरा बाईपास गांव हसनपुर व माछरा रोड को पार करेगा।
- चौथा सिसौली गांव को पार करने के लिए बनाया जाएगा।
- पांचवां बाईपास सिसौली से मेरठ-नजीबाबाद हाईवे-119 मवाना से मिल जाएगा।

हाईवे-709 ए का चौड़ीकरण निर्धारित अवधि में पूर्ण करने पर जोर है। चौड़ीकरण में बाधक पेड़ों, भवनों को हटाया जा रहा है। साथ ही मिट्टी डालने के बाद अब पत्थर डालकर किनारे को पक्का किया जा रहा है।
- राकेश सूद, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें