बागपत जनपद के अमीनगर सराय निवासी भूषण पुत्र मोतीराम उर्फ अमर सिह अपनी पत्नी बालादेवी अपने परिवार के अन्य सदस्यों श्रीमती मगन देवी पत्नी इन्द्रसैन और आदि पुत्र अनुराग के साथ कार से हापुड़ में अपने रिश्तेदारी में आयोजित एक धार्मिक समारोह में शामिल हो कर अपने घर जा रहे थे।
मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव कुराली के पास स्थित सांई मंदिर के आगे मार्ग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी कार टकराने के बाद मार्ग किनारे पेड से टकरा कर पलट गई।
इस दुर्घटना में कार में सवार चार व्यक्तियों के साथ बाइक सवार अनुज पुत्र धमेन्द्र और उसकी मां सरोज निवासी गांव मुकारी थाना चांदीनगर जिला बागपत घायल हो गए।
ग्रामीणों और पुलिस ने कार सीधी कर उसमें फंसे भूषण, बालादेवी, मगन देवी और आदि के साथ साथ बाइक सवार धर्मेंद्र और सरोज को उपचार के लिये पांचली खुर्द स्थित सीएचसी भेजा। लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने बाला देवी, मगन देवी और बाइक सवार अनुज और सरोज को मृत घोषित कर दिया। हालत खराब होने पर डाक्टरों ने आदि और भूषण को उपचार के लिये मेरठ रैफर कर दिया। मेरठ में दोनों को एक प्राइवेट अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।