फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मूकबधिर गर्लफ्रेंड को मोहरा बनाकर चार दोस्त लापता, जानें- क्या है पूरा मामला

Sun, 02 Jun 2019 11:27 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में एक युवक और तीन किशोर दोस्तों के एक साथ लापता होने से हड़कंप मच गया। एक मूकबधिर युवती ने थाने पहुंचकर जब इशारों में बताया कि उसके पिता ने इन चारों दोस्तों की अपहरण के बाद हत्या कर दी है तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने अपहरण कर केस दर्ज कर युवती के माता-पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं चारों दोस्त भोला की झाल गंगनहर पर सुरक्षित मिले तो 24 घंटे का सस्पेंस खत्म हुआ। 

विज्ञापन


यह मामला सिविल लाइन थानाक्षेत्र अंतर्गत सूरजकुंड का है। पुलिस के अनुसार एक मूकबधिर युवती की नौचंदी क्षेत्र निवासी हरिओम नाम के एक युवक से दोस्ती थी। आरोप है कि इसको लेकर युवती को उसके परिजन अक्सर पीटते थे। इस युवक के तीन दोस्त हैं जिनमें दो किशोर उम्र के हैं तो तीसरा सुमित (20) है। ये चारों दोस्त शनिवार रात करीब 10:30 बजे अपने-अपने घरों से निकले थे। लेकिन देर रात तक लौटे नहीं। चारों दोस्तों के परिजनों ने एक-दूसरे से संपर्क साधा।

परिजनों के मुताबिक एक किशोर का मोबाइल घर पर ही मिला। दूसरा किशोर घर से आधार कार्ड ले गया था। हरिओम का मोबाइल स्विच ऑफ मिला तो सुमित द्वारा मोबाइल नहीं रखना बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक सामने आई युवती
रविवार को मूकबधिर युवती अचानक हरिओम के घर पर पहुंची। युवती ने इशारों से बताया कि उसका पिता एक युवक के साथ मिलकर हरिओम समेत चारों दोस्त को कार में ले गया और फिर उनकी हत्या कर दी। जिसके बाद हरिओम की मां इस युवती को लेकर नौचंदी थाने पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल सूरजकुंड बताकर उनको सिविल लाइन थाने भेज दिया। 

चारों परिवारों में हड़कंप मचा 
युवती द्वारा अपने पिता और एक युवक पर हत्या का आरोप लगाने की जानकारी पर चारों दोस्तों के परिजनों में हड़कंप मच गया। चारों के परिवार सिविल लाइन थाने पहुंच गए। सिविल लाइन पुलिस ने युवती के माता-पिता को हिरासत में ले लिया। परिजनों ने हंगामा कर दिया। कहा कि आरोपी से ठीक से पूछताछ की जाए। करीब तीन घंटे तक थाने में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके बाद चारों दोस्त भोला की झाल गंगनहर पर सुरक्षित मिल गए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें