फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़, मारपीट व पथराव में चार पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़, मारपीट व पथराव में चार पर मुकदमा, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

मवाना। गांव मीवा में बुधवार रात युवकों द्वारा युवती से छेड़छाड़ तथा विरोध करने पर पीड़ित के यहां पथराव, मारपीट कर आधा दर्जन लोगों को घायल करने के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव मीवा में बुधवार रात एक युवती घर से घेर में जा रही थी। रास्ते में खडे़ गांव के ही युवकों पर युवती के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। युवती ने परिजनों को बताया। परिजन जब युवकों के पास गए तो उन्होंने लाठी डंडों, धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया था तथा पीड़ित के यहां पथराव भी किया था। जिससे गांव में सांप्रदायिक तनाव के हालात पैदा हो गए थे। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुड्डू, तालिब, आरिफ व सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से मिलकर घटना पर रोष व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। जिनमें जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा, जिला महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा, अमन खटीक, सूरज गुर्जर, अक्षय, अंकुर गौतम, सचिन गुर्जर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें