फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार आरोपी भेजे जेल, फरार आदर्श की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपी भेजे जेल, फरार आदर्श की तलाश में दबिश
विज्ञापन

मेरठ/जानी। एमआईईटी के बीटेक के छात्र निखिल तोमर की हत्या में चार आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। फरार आदर्श निवासी गोरखपुर की तलाश में पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
हाईवे -58 स्थित बागपत बाईपास पर एमआईईटी कैंपस में बुधवार सुबह बीटेक के छात्र निखिल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें बीटेक के ही छात्र अभिषेक शर्मा, विभोर, प्रिंस, आयुष व आदर्श नामजद हुए थे। आदर्श मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य चारों आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि एक माह पूर्व छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर छात्रों के दो गुटों में वर्चस्व की जंग चल रही थी। मंगलवार को निखिल ने आदर्श को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बदले आदर्श अभिषेक व उनके साथियों ने मिलकर उसकी हत्या की। जानी पुलिस ने बृहस्पतिवार को अभिषेक, विभोर प्रिंस और आयुष को कोर्ट में पेश कर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। पकड़े गए चारों आरोपियों के परिजन रात से ही थाने में थे। सीओ सरधना आरपी शाही का कहना है कि हत्या में आदर्श नामजद आरोपी है। जिसकी तलाश में पुलिस की एक टीम उसके मूल गांव पोखर मिंडी चौरी-चोरा गोरखपुर में भी गई। आदर्श को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें