फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नितिन हत्याकांड में अभी तक चार आरोपियों भेजा गया जेल नितिन हत्याकांड में अभी तक चार आरोपियों भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन हत्याकांड में अभी तक चार आरोपियों भेजा गया जेल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे में हुई नितिन नागर की हत्या की जांच में कई नए नाम आने से एक नया मोड़ आ गया है पुलिस ने मंगलवार को कृष और अंकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी तक इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के समीप शुक्रवार 11 सितंबर को माखननगर निवासी नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता सतीश ने सत्या उर्फ मिट्ठू चौधरी जे-ब्लॉक हस्तिनापुर, उत्सव पाली, गोल्डी निवासी रानी नंगला, ऋषभ, शक्ति निवासी जंधेड़ी और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मिट्ठू चौधरी व उत्सव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं अब इस मामले सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि इस मामले में कुछ नए नाम प्रकाश में आए हैं जिनमें से मवाना के प्रीत नगर निवासी कृष व अंकुर धंधेड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की चार टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। सीओ के अनुसार इस मामले में कई संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है जो इस घटना से जुड़े हैं। हर तथ्य की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दूसरे राज्यों में भी दी जा रही दबिश

नितिन की हत्या में शामिल फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ दिल्ली हरियाणा राज्यों में भी लगातार उनकी लोकेशन के आधार पर दबिश दे रही है। फरार आरोपी पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, उन्हें पता है कि मोबाइल फोन से ही उनकी लोकेशन पुलिस ट्रेंस कर उनकी गिरफ्तारी कर सकती है ऐसे में उन्हें पकड़ना पुलिस के लिए भी चुनौती बना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें