फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
6.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास
विज्ञापन

मेरठ। वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित जिला सहकारी बैंक कार्यालय में वर्चुअल शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने 6.08 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि सहकारिता मंत्री ने मोहिउद्दीनपुर, नंगला गोसाई और महादेव गांव में कृषि अवस्थापना निधि से गोदामों का शिलान्यास किया। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 6.08 करोड़ है। भारत सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मेरठ से संबद्ध मेरठ एवं बागपत की 32 समितियों में विकास को गति दी जा रही है। प्रत्येक समिति को 19.02 लाख रुपये का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसमें बैंक द्वारा प्रत्येक समिति को 15.2 लाख रुपये का ऋण चार प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। केंद्र सरकार तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान के रूप में सब्सिडी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि जिला सहकारी बैंक मेरठ ने अब तक 102 वर्ष के कार्यकाल में अभूतपूर्व प्रगति की है। बैंक का प्रबंध सकल आय का मात्र 1.08 प्रतिशत है। एनपीए कुल 1.69 फीसदी है, जो देश में किसी भी केंद्रीय कृत बैंक का नहीं है। बैंक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का संचालन बैंक सचिव दिनेश कुमार सिंह ने किया। राजेंद्र कुमार, रविंद्र सिंह, सविता, रीना तोमर, अंकुर सांगवान, अनिल मलिक, प्रदीप त्यागी, सुरेंद्र सिंह, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें