फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व रणजी खिलाड़ी मेरठ के मनु कुमार बने गोरखपुर लायंस के फिल्डिंग कोच

Fri, 20 Jun 2025 02:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के रोहटा रोड निवासी पूर्व रणजी खिलाड़ी मनु कुमार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग में गोरखपुर लायंस का फिल्डिंग कोच चुना गया है। वह रेलवे के भी कोच रह चुके हैं, मिताली राज को भी ट्रेनिंग दे चुके। 
विज्ञापन
मनु कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के रोहटा रोड निवासी पूर्व रणजी खिलाड़ी मनु कुमार को उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग में गोरखपुर लायंस का फिल्डिंग कोच चुना गया है। बुधवार को लखनऊ में हुई नीलामी प्रक्रिया में वह भी टीम के साथ नीलामी प्रक्रिया में शामिल रहे। उनके कोच बनाए जाने पर यहां साथी खिलाड़ियों ने भी खुशी जताई है।
विज्ञापन


मनु कुमार पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट और रेलवे को सेवा दे रहे हैं। मनु कुमार ऑलराउंडर हैं और उत्तर प्रदेश व रेलवे की ओर से रणजी ट्रॉफी भी खेल चुके हैं।

वर्ष 2013 से वह लगातार पुरुष और महिला वर्ग की टीमों के विभिन्न आयु वर्ग में कोच रह चुके हैं। 2021 में उन्हें रेलवे महिला टीम का भी कोच नियुक्त किया गया था। इसके अलावा इससे पहले अंडर-23 रेलवे महिला टीम के भी कोच रहे चुके हैं।
विज्ञापन


उनके निर्देशन में कई बार रेलवे की टीम विजेता रही। अब गोरखपुर लायंस ने उन्हें अपना फिल्डिंग कोच नियुक्त किया है। मनु कुमार के साथ क्रिकेट खेलने वाले आनंद बिश्नोई ने उनके कोच नियुक्त किए जाने पर खुशी जताई है।

उन्होंने बताया कि मनु कुमार पिछले कई वर्षों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट से जुड़े हैं। उनके साथ खेलने का अलग ही अनुभव रहा है। मनु कुमार पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज को भी रेलवे का कोच रहते हुए प्रशिक्षण दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें