सपा में अनुशासन नहीं : जयाप्रदा
पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा ने प्रेसवार्ता में कहा कि उनका राजनीतिक जीवन रामपुर से शुरू हुआ। अब भी रामपुर सीट भाजपा की ही होगी। जयाप्रदा ने आजम खां के बारे में पूछने पर बताया कि राजनीति में सोच समझकर बोलना चाहिए। अल्लाह के बाद वह धरती पर हैं, उनका यह कहना गलत था जिसका वह व उनका बेटा हर्जाना भुगत रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Archana Gautam: मेरठ पहुंचीं अर्चना गौतम का भव्य स्वागत, मीडिया से बात करते वक्त हुईं भावुक, बोली...
उन्होंने कहा कि 20 साल राजनीति में रही बच्चों के लिए स्कूल खुलवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से भाजपा में आई, यह पार्टी ऐसी है जहां महिलाओं का सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि सपा में मुझे ठुमके वाली कहा गया, लेकिन मैं समाजसेवा में जुटी रही। उन्होंने कहा कि आजम खां की सदस्यता खत्म हो गई है। सपा में कोई अनुशासन नहीं है। यह देश राम का है। जयाप्रदा ने बताया कि उनके पास कई फिल्मों के आफर आए हैं। जल्द ही वह फिल्मों में नजर आएंगी।