फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जनसमस्याओं के समाधान का पूर्व विधायक ने दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
छह सूत्री ज्ञापन सौंपकर बिजली, सड़क, नाली और जल निकासी की समस्याएं उठाईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला-लावड़ मार्ग स्थित राधाकुंज कॉलोनी में रविवार को जनसमस्याओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मार्ग स्थित करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के साथ पनवाड़ी, मोहम्मदपुर, खेड़ी, सरसवा, समौली, अझौता और मवी गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम का आयोजकों और ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में लोगों ने पूर्व विधायक के सामने बिजली, सड़क, नाली, जल निकासी, दौराला-मसूरी मार्ग और दौराला से काली नदी तक नाला निर्माण की समस्याएं रखीं। आयोजकों ने छह सूत्रीय समस्याओं का ज्ञापन भी सौंपा। पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि दौराला-मसूरी मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मार्ग का चौड़ीकरण पूरा होने से पहले एक माह में दौराला से काली नदी तक नाला निर्माण भी पूरा करा दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कॉलोनियों में जल निकासी की समस्या का पूरी तरह समाधान कराया जाएगा। अध्यक्षता नवीन शर्मा और संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह, रोहित, ओंकार उपाध्याय, दिनेश अत्री, प्रवीण कुमार, जितेंद्र, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें