फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत

विज्ञापन
सरूरपुर। ​कस्बा करनावल में मंदिर के जीर्णोद्वार कार्यक्रम में बोलते वक्ता। स्वयं
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा करनावल में स्थित शिव मंदिर जीर्णोद्धार के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन व आरती के साथ हुई। इसके बाद रालोद नेता संजय रसूलपुर ने उद्घाटन किया। अध्यक्षता बीरबल सिंह और संचालन दीपक डागर ने किया। संजय रसूलपुर ने कहा कि किसानों और मजदूरों की भूमिका ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के किसान-मजदूरों के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन सरकार किसान और मजदूरों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं के माध्यम से काम कर रही है। साथ ही ग्रामीणों से अधिक-से-अधिक संख्या में रालोद से जुड़ने की अपील की। इस दौरान संदीप प्रधान, मूलचंद त्यागी, यतेंद्र सिंह, कुलवंत सोलंकी, पूर्व चेयरपर्सन सुमित्रा देवी, धर्मपाल प्रजापति, चरण सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह, जयकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें