वहीं देर रात एसपी नीरज जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो व्यक्ति
आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। पुलिस के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक आते हुए और फिर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
उधर, भाजपा नेता आत्माराम तोमर के परिजनों ने हत्या होने की बात कही है। सूचना पर मृतक डॉ. आत्माराम तोमर का बेटा डॉ. प्रताप भी मौके पर पहुंचा। फिलहाल मौत या फिर हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं हत्या का शक एक रिश्तेदार पर जताया जा रहा है। एसपी नीरज कुमार जादौन का कहना है कि जिस पर शक जताया गया है, उसको पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही स्थिति साफ होगी।
वहीं घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच हो रही है, उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।