फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व आईपीएस का भाजपा पर हमला: अमिताभ ठाकुर बोले- आजम खां पर कार्रवाई तो अपने मंत्री को क्यों छोड़ रही सरकार

Thu, 21 Sep 2023 12:29 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से सरकार आजम खां पर कार्रवाई कर रही है, उसी प्रकार भ्रष्ट भाजपा नेताओं, मंत्रियों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईपीएस और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। मेरठ में सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जिस तरह से आजम खां पर सरकार कार्रवाई कर रही है, उसी प्रकार भ्रष्ट भाजपा नेताओं, मंत्रियों और उनके रिश्तेदारों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदेश का माहौल खराब करने में भाजपा नेताओं का बड़ा हाथ है। 

विज्ञापन


इस दौरान अमिताभ ठाकुर ने घोषणा की कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का समर्थन करेंगे। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भी अपना प्रत्याशी उन्होंने उतार दिया है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यूं तो सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, लेकिन जब अपने ही मंत्री पर आरोप लगते हैं तो जांच भी नहीं कराना उचित समझती है। सरकार ने अपने मंत्री और विधायक के भ्रष्टाचार की तरफ देखना छोड़ दिया है। ऐसे में उन्होंने अब निर्णय लिया है कि वह इंडिया गठबंधन का साथ देंगे। शहर में कई मामले हो रहे है, लेकिन पुलिस भाजपा नेताओं का संरक्षण होने के चलते मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जांच कराने की बात कहकर टरका दिया जाता है। लोग भाजपा सरकार में त्रस्त है।

यह भी पढ़ें: सीसीएसयू में सुसाइड: बेहद हसमुख था प्रशांत, रात को दोस्तों संग की मस्ती फिर सुबह चुन ली मौत, साथी गुमसुम
विज्ञापन

मंत्री दिनेश खटीक को निशाने पर लिया
अमिताभ ठाकुर ने मंत्री दिनेश खटीक को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि वह अपने नजदीकी रिश्तेदारों को सरकारी ठेका दिला रहे हैं। कई कालोनी संचालकों पर भी उनकी वजह से कार्रवाई नहीं हो रही है। सब तरह के मामलों में उनका हस्ताक्षेप रहता है।

यह भी पढ़ें: मां से हुई थी आखिरी बार बात: कहा था- सब कुछ ठीक है, फिर सबको क्यों रुला गया बीटेक का छात्र, सदमे में परिवार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें