फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तेंदुए की दस्तक से अलर्ट पर वन विभाग

विज्ञापन
बहसूमा। कावड़ियों की सुरक्षा में तैनात रेंजर खुशबू उपाध्याय टीम के साथ
विज्ञापन
बहसूमा। कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए वन विभाग की टीम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। क्षेत्र के गांव शाहपुर बटावली, मीरपुर, तखावली और महमूदपुर सिखेड़ा में तेंदुए की दस्तक की सूचना मिलने के बाद विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कांवड़ियों और स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा के मद्देनजर रेंजर खुशबू उपाध्याय खुद आधी रात 12 बजे भी अपनी टीम के साथ फिरोजपुर पुल हाईवे के नीचे सड़कों पर तैनात दिखीं। उन्होंने संवेदनशील इलाकों और कांवड़ मार्गों का जायजा लिया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कांवड़ियों और ग्रामीणों से भी सतर्क रहने तथा रात के समय समूह में चलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें