फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 18 घंटे 53 मिनट में करनावल पहुंचे हर्ष, भोलेनाथ को चढ़ाया गंगाजल

विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा करनावल निवासी हर्ष 18 घंटे 53 मिनट में कांवड़ यात्रा पूरी करने के बाद आने अपने क
विज्ञापन
सरूरपुर। कांवड़ यात्रा में आस्था के साथ अपनी तेज रफ्तार से करनावल के हर्ष पुत्र यशपाल नंदासाई ने लोगों का ध्यान खींचा। हर्ष हरिद्वार से गंगाजल लेकर महज 18 घंटे 53 मिनट में पैदल करनावल स्थित बंगले वाले मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रविवार सुबह हर्ष ने हरिद्वार से गंगाजल उठाकर अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की। इसके बाद बिना रुके पैदल यात्रा करते हुए वह करनावल की ओर बढ़ते रहे। रास्ते में कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविरों और सेवा शिविरों से गुजरते हुए वह निर्धारित समय में अपने गंतव्य तक पहुंचे। हर्ष के करनावल पहुंचने की जानकारी मिलते ही परिजन और परिचित भी मंदिर पहुंच गए। बंगले वाले मंदिर पहुंचकर हर्ष ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। स्थानीय लोगों के बीच हर्ष के 18 घंटे 53 मिनट में हरिद्वार से करनावल पहुंचने की चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें