फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन और चिकित्सा टीम ने सेंक्चुअरि में चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
वन और चिकित्सा टीम ने सेंक्चुअरि में चलाया अभियान
विज्ञापन

हस्तिनापुर। वन विभाग के अधिकारी बर्ड फ्लू के खिलाफ सतर्कता के चलते शनिवार को राजकीय पशु चिकित्सा विभाग की टीम लेकर सेंक्चुअरि क्षेत्र के गांवों में पहुंचे। यहां सुरक्षात्मक उपायों एवं गाइडलाइन की जानकारी दी।
सेंक्चुअरि क्षेत्र के ग्राम भीकुंड, मनोहरपुर, सिर्जेपुर, हादीपुर, गांवड़ी एवं किशनपुर में क्षेत्रीय रेंजर नवरत्न सिंह, डिप्टी रेंजर विनोद कुमार व राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार चिकित्सकों की टीम लेकर पहुंचे। यहां बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर संदिग्ध पक्षियों की तलाश में अभियान चलाया। इस दौरान गंगा के टापू और सेंक्चुअरि में मौजूद जल स्रोत आदि में बीमार व मृत पक्षियों की तलाश की गई परंतु ऐसा कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंक्चुअरि में वन विभाग सतर्क
कई राज्यों में बर्ड फ्लू से हो रही पक्षियों की मौत से सेंक्चुअरि में भी वन विभाग सतर्क है। इसके चलते प्रतिदिन सेंक्चुअरि की स्थिति के बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है मंडलायुक्त और जिलाधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें