फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू: पहली बार चार पालियों में होंगी परीक्षाएं, आज से भरें एलएलबी-एलएलएम प्रथम वर्ष के परीक्षा फॉर्म

Fri, 11 Jun 2021 11:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आज से एलएलबी-एलएलएम प्रथम वर्ष के परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। वहीं सीसीएसयू में दो जुलाई से होने वाली यूजी कक्षाओं की परीक्षा चार पालियों में होंगी।
विज्ञापन
सीसीएसयू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में दो जुलाई से होने वाली यूजी कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं पहली बार चार पालियों में कराई जाएंगी। सभी पालियों में डेढ़ घंटे का पेपर होगा और हर परीक्षा के बीच में एक घंटे का अंतराल रहेगा। विवि प्रशासन 15 जून को आयोजित परीक्षा समिति की बैठक में मुहर लगने के बाद परीक्षा कार्यक्रम जारी कर देगा।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि केंद्रों पर छात्र-छात्राओं की भीड़ न लगे इसको देखते हुए चार पालियों में परीक्षा कराई जाएंगी। पहली पाली सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे, दूसरी पाली साढ़े नौ बजे से 11 बजे, तीसरी पाली 12 बजे से डेढ़ बजे और चौथी पाली ढाई बजे से चार बजे तक रहेगी। केंद्रों की संख्या पहले के बराबर ही रहेगी। चार पालियों में परीक्षा होने से सोशल डिस्टेसिंग बनी रहेगी। यूजी कक्षाओं की तिथि जारी होने के बाद अब अन्य परीक्षाओं को कराने की मांग भी उठने लगी है।

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का कहना है कि वह प्रोन्नत नहीं होंगे, ऐसे में विवि उनकी परीक्षाओं का शेड्यूल भी तैयार करे, जिससे उनका नुकसान न हो। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि 15 जून को परीक्षा समिति की बैठक में इन सभी बिंदुओं को रखा जाएगा।
विज्ञापन


आज से भरें एलएलबी-एलएलएम प्रथम वर्ष के परीक्षा फॉर्म
एलएलबी प्रथम और एलएलएम प्रथम विषम सेमेस्टर दिसंबर 2020-21 के परीक्षा फार्म विवि भरवा चुका है, लेकिन बहुत से छात्र-छात्राएं फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। ऐसे में विवि प्रशासन ने उनको मौका देते हुए दोबारा से फॉर्म खोल दिए हैं। प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं शुक्रवार से फॉर्म भरना शुरू कर दें। 17 जून फार्म भरने की अंतिम तिथि रखी गई है। 18 जून फॉर्म कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि एवं कॉलेजों द्वारा नॉमिनल रोल लिस्ट भरे जाने की अंतिम तिथि 21 जून है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें