फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौका शानदार: अपने शहर को स्मार्ट बनाने के लिए करें यहां वोटिंग

Sun, 05 Mar 2017 11:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग और सुझाव के लिए जनता में हलचल नहीं दिख रही है। इसका मुख्य कारण देरी से वेबसाइट तय होना भी है। प्रशासन की तरफ से भी कोई प्रचार नहीं किया जा रहा है। अगर जनता ने जागरूकता नहीं दिखाई, तो स्मार्ट सिटी से हाथ धोना पड़ सकता है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के लिए वोटिंग करने की तिथि 20 मार्च तक निर्धारित हो चुकी है। नगर निगम प्रशासन और कंसलटेंट को 31 मार्च को भारत सरकार के सामने प्रपोजल जमा करना होगा। 15 मार्च को एक बार फिर तैयार किया गया प्रपोजल लखनऊ में स्मार्ट सिटी सेल टीम के सामने प्रस्तुत करना होगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण बिंदु वोटिंग और सुझाव हैं। क्योंकि दोनों ही बिंदु शहर की जनता की मंशा को उजागर करेंगे। वोटिंग और सुझाव देने एक वेबसाइट तो शुरू कर दी गई है। दूसरी दो दिन के भीतर शुरू हो जाएगी।

माय जीओवी डॉट इन और स्मार्ट सिटी डॉट इन
अभी माय जीओवी डॉट इन पर वोट कर सकते हैं। दो दिन में लोकल वेबसाइट स्मार्ट सिटी मेरठ डॉट इन भी शुरू हो जाएगी।

सभी वार्डों में लगाए जाएंगे कैंप
महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग समेत सभी मंडल अध्यक्षों एवं पार्षदों ने शनिवार को फूलबाग कालोनी हंस चौराहा के निकट मंडप में बैठक की। निगम के आईटी अधिकारी अंचुल गुप्ता ने वोटिंग करने के तरीके बताए। महापौर ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में वोटिंग कैंप लगाए जाएंगे। शिक्षण संस्थान, सामाजिक संगठनों का सहयोग लिया जाएगा। दो लाख से अधिक सदस्यों को फोन से मैसेज भेजे जाएंगे। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, कमलदत्त शर्मा, सेंसरपाल, सतीश गर्ग, विवेक रस्तोगी, आशु रस्तोगी, प्रवीण अग्रवाल, राजकुमार मुन्ना, राकेश शर्मा, गिरीश मोहन गुप्ता, हरीश कुमार, सुधीर पुंडीर, संजीव पुंडीर, विजय आनंद अग्रवाल, प्रवीण अरोड़ा, ठा. ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर विधायक के निर्देश में लगेंगे वोटिंग कैंप
शहर विधायक डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी द्वारा निर्धारित किए स्थानों पर रविवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कैंप लगाकर वोटिंग करायी जाएगी। ये स्थान हंस चौराहा फूलबाग कालोनी, सीओ आफिस ब्रह्मपुरी, बुढ़ाना गेट, अटल जन सेवा केंद्र रेलवे रोड, गोला कुंआ आदि हैं। डा. वाजपेयी ने बताया कि हजारों फार्म छपवा लिए हैं। रविवार शाम छह बजे से रात 10 बजे तक कैंप में फार्म भरे जाएंगे। वोटिंग के लिए 7456092128 पर भी एसएमएस कर सकते हैं। सोमवार को कचहरी में निर्वाचन कार्यालय के सामने भी कैंप लगेगा।

कंसलटेंट बोले, मेरठ का पक्ष मजबूत
कंसलटेंट बीके पटेल का कहना है कि वह सोमवार को मेरठ आकर स्मार्ट सिटी के प्रपोजल पर कार्य करेंगे। हालांकि उनकी टीम मेरठ में ही है। मेरठ का प्रपोजल बेहद मजबूत बनकर तैयार हो गया है। इस बार स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होना तय है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें