शहर के दो केंद्रीय विद्यालय केवी पंजाब लाइंस व केवी डोगरा लाइंस में बुधवार को सुब्रोतो फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता 9 मई से 11 मई तक चलेगी। केवी पंजाब लाइंस में अंडर 17 बालिका वर्ग और केवी डोगरा लाइंस में बालक वर्ग के मैच शुरू हुए। दोनों ही वर्गों के मैचों में पहले दिन नोएडा व आगरा की टीमों की धूम रही।
केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष ब्रिगेडियर एचकेएस बाथ कमांडेंट 22 आर्टिलरी ने गुब्बारे उड़ाकर किया। प्रिंसिपल राजकुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। स्कूल प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस मनकोटिया ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्राथमिक विभाग की छात्राओं ने लोकनृत्य, घूमर नृत्य, कथक व भरत नाट्यम की प्रस्तुति दी। पहले दिन केवी पंजाब लाइंस व केवी मथुरा के बीच मैच खेला गया। मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। दूसरा मैच केवी नोएडा व केवी सिख लाइंस मेरठ के बीच हुआ। केवी नोएडा की टीम ने सिख लाइंस को 6-0 से मात दी। प्रतियोगिता में नोएडा, केवी मथुरा, केवी झांसी, पंजाब लाइंस व सिख लाइंस की टीमें भाग ले रही हैं। मंच संचालन आरबी सिंह ने किया। आभार वाइस प्रिंसिपल एपी सिंह ने जताया। नीति रानी शर्मा, क्रीड़ा प्रीारी हरेंद्र सिंह बैंसला, अनिल कुमार शर्मा, अशोक कुमार सिंह, आशुतोष शुक्ला ने सहयोग दिया।
आगरा से परास्त हुआ केवी नोएडा
केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में अंडर 17 बालक वर्ग के फुटबाल मैच खेले गए। प्रिंसिपल अरविंद गौर व वाइस प्रिंसिपल आरएस वर्मा ने टीमों का परिचय प्राप्त किया। पहला मैच केवी तीन आगरा व केवी नोएडा के बीच हुआ। केवी तीन आगरा ने मैच 1-0 से जीत लिया। दूसरा मैच केवी टू आगरा व केवी झांसी के बीच हुआ। इसे केवी टू आगरा ने 12-0 से मैच जीता। तीसरा मैच केवी डोगरा लाइंस व केवी सिख लाइंस के बीच ड्रॉ हो गया। चौथा मैच केवी सिख लाइंस व केवी टू आगरा के बीच हुआ, इसे आगरा की टीम ने 2-0 से जीता। केवी पंजाब लाइंस व केवी सेक्टर 24 नोएडा का मैच ड्रॉ हो गया। केवी डोगरा लाइंस व केवी झांसी के बीच हुए मैच में केवी डोगरा की टीम 20-0 से विजयी रही। निर्णायक में अजित कुमार, अमरजीत सिंह, सुधीर भटनागर, वेदप्रकाश, आशीष कुमार, अरविंद कुमार, ललित पंत, सौरभ कुमार रहे। मैच में रनिंग कमेंट्री कृ ष्ण प्रताप सिंह, अजित कुमार, शशि भूषण गिरी, सुषमा अहलावत, गौरव कुमार व डीपी राणा ने सहयोग दिया।