फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप के जीवन से सीख लें युवा 

Thu, 10 May 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजपूत महासभा की जिला इकाई ने महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। बच्च पार्क स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन किया। हवन पूजन के बाद प्रतिमा को दूध से स्नान कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीसी कुशवाहा ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप के जीवन से सीख लेनी चाहिए। संगठन के संरक्षक अर्जुन सिंह ने राजपूताना क्षेत्र का महत्व बताया। राजेंद्र सिंह चौहान ने शाकाहार पर बल दिया। एडवोकेट धीरज सिंह, एसपी गहलोत ने भी महाराणा प्रताप के जीवन कार्यों पर प्रकाश डाला। संगठन के अध्यक्ष सोमवीर सिंह राघव ने समाजसेवी डॉ. मुकेश परमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में आनंद प्रकाश तोमर, सूबेदार सिंह, विजेंद्र पाल सिंह, मंजू गहलोत, सीपी सिंह चौहान, प्रेमपाल सिंह योगी, दिनेश तोमर मौजूद रहे। 
वहीं धर्म जागरण समन्वय की ओर से चौ. चरण सिंह पार्क में हवन पूजन किया गया। यज्ञ में संयुक्त व्यापार संघ के कमल ठाकुर, मीनाक्षी कौशल, भास्कर सिंह सिसौदिया यजमान रहे। डॉ. स्नेहवीर पुंडीर ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक सुंदर चौहान, अभिलाष सिसौदिया, संजीव पुंडीर, दिग्विजय चौहान, गगन सोम, शिवा सिंघल, अमित कुमार, अंकुर ठाकुर, प्रवीण राणा, प्रशांत वत्स, रजत चौधरी, बिजेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


आदर्शों से प्रेरणा लें समाज के लोग
मोदीपुरम। डीएमजी इंटर कॉलेज में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया। वरिष्ठ प्रवक्ता श्रवण कुमार ने उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन अमित चतुर्वेदी ने किया। विक्रम सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, देवेंद्रपाल, आशीष शर्मा, अमरदीप मौजूद रहे। 

यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे 
महाराणा प्रताप की जयंती पर सामाजिक समरसता यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट से शुरू होकर जेल चुंगी, साकेत चोपला, सुशीला जसवंत राय अस्पताल, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, कमिश्नरी पार्क, महाराणा प्रताप चौक बच्चा पार्क पहुंची। जहां महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन हुआ। देश भक्ति के गाने भारत माता की जय वंदे मातरम जैसे नारों का उद्घोष हुआ। अंत में मेरठ कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दुष्यंत तोमर ने यात्रा को सफल बनाने में युवाओं को धन्यवाद किया। यात्रा में  रोबिन चौहान, आकाश तोमर, आदित्य तोमर, हर्ष ठाकुर, ध्रुव गोस्वामी, गौरव,  संजू चौहान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें