कुट्टू के आटे सहित नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शुक्रवार को नौ खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि नवरात्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट की संभावना को देखते हुए टीम ने नमूने लिए।
टीम की ओर से कुट्टू का आटा, व्रत की बर्फी, सावां के चावल, सेंधा नमक, लाल मिर्च, मूंगफली लच्छा नमकीन और हल्दी पाउडर के नमूने लिए हैं। ये नमूने गढ़ रोड, खरदौनी, मसूरी, कसेरू बक्सर और राजेंद्रपुरम गंगानगर से लिए गए। खाद्य पदार्थों की चेकिंग करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल गंगवार, रीना शर्मा, सुभाष चंद्र मौर्य, परमवीर सिंह, वैभव शर्मा, उमेश कुमार, सुमन पाल, विपिन कुमार, अमित कुमार और दलवीर सिंह शामिल रहे।