फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में दहशत के आंसू: बाढ़ से लगातार खराब हो रहे हालात, सामने मौत को देख भयभीत हैं लोग, अफसर हुए अलर्ट

Tue, 18 Jul 2023 09:53 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Flood in Hastinapur : मेरठ के हस्तिनापुर में बाढ़ से लगातार हालात खराब हो रहे हैं। वहीं, सामने मौत को देखकर लोग भयभीत हैं। उधर, डीएम के निर्देश पर अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण एक बार फिर गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि दर्ज की गई, जिससे खादर क्षेत्र के लोग भयभीत हो गए। वहीं, रात को हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज का एक गेट क्षतिग्रस्त हो जाने से हालात और खराब हो सकते हैं। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। हस्तिनापुर में इंतजाम पुख्ता करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गंगा का तटबंध टूटने से पिछले चार दिनों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे खादर क्षेत्र के लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। पिछले चार दिनों से वह पानी के बीच में रह रहे हैं। वहीं, एक बार फिर गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से उनकी चिंता बढ़ गई है।

Flood in UP - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि बृहस्पतिवार को क्षेत्र के फतेहपुर प्रेम गांव के समीप गंगा का कच्चा तटबंध टूट गया था, जहां से पानी निकलकर बाहर की ओर तबाही मचा रहा है। दर्जनों गांव टापू बने हुए हैं। आधा दर्जन गांवों में पानी भर चुका है। लोगों का जन-जीवन यहां पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।

Flood in UP - फोटो : Amar Ujala
रविवार को हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से एक बार फिर गंगा में जल छोड़ा गया है। इसे देखते हुए अधिकारी सभी पुख्ता तैयारियां करने में लगे हैं। जलस्तर बढ़ने की सूचना मिलते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी और एसडीएम अखिलेश यादव क्षेत्र के गांव लतीफपुर में बाढ़ चौकी पर पहुंचे। उन्होंने एसडीआरएफ के स्टीमर से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के गांव हादीपुर गावड़ी, सिरजेपुर, किशनपुर आदि में पहुंचकर लोगों को गंगा के बढ़ते जलस्तर की जानकारी दी। साथ ही सुरक्षित स्थान पर चलने के लिए कहा।

हस्तिनापुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला
एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि बाढ़ राहत के कार्य निरंतर जारी हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में फंसे लोगों की स्वास्थ्य से लेकर खाने-पीने तक की व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम मवाना अखिलेश यादव लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

हस्तिनापुर के दर्जनों गांवों तक पहुंचा पानी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर बैराज पर तैनात अपर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि रविवार रात 10 बजे बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर एक लाख 65 हजार क्यूसेक था। 

गांवों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
ये गांव होंगे बाढ़ से प्रभावित
फतेहपुर प्रेम, हरिपुर, मानपुर, सहजादपुर, तारापुर, चामरोध, दबखेड़ी, रठौरा कला, दूधली, भीमकुंड, मखदुमपुर, किशोरपुर मामेपुर, जलालपुर जोरा, किशनपुर, भागोंपुर, हंसापुर परसापुर, कुंहेडा, हादीपुर गांवडी, सिरजेपुर, बधवा खेडी, मनोहरपुर आदि।

हस्तिनापुर में बाढ़ का पानी घरों में घुसा। - फोटो : अमर उजाला
एसडीएम सरधना ने किया निरीक्षण
सरधना एसडीएम आईएएस जागृति अवस्थी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने के लिए हस्तिनापुर पहुंचीं। उन्होंने खादर क्षेत्र के गांव लतीफपुर में स्थित बाढ़ चौकी पर एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी एवं एसडीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की और बाढ़ के बारे में कई बिंदुओं पर चर्चा की। एडीएम सूर्यकांत त्रिपाठी ने विभिन्न बिंदुओं से एसडीएम सरधना को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को देंगी।

यह भी पढ़ें: Flood in Muzaffarnagar: जिंदगी हुई पानी-पानी, खादर क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त, छतों पर दिन गुजार रहे लोग
विज्ञापन

Flood in UP - फोटो : Amar Ujala
हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से गंगा में जलस्तर बढ़ने की सूचना मिली है, जिसे देखते हुए सभी बाढ़ राहत कार्य और पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की भी अपील की गई है। रेस्क्यू कार्य जारी है। - अखिलेश यादव, एसडीएम, मवाना

यह भी पढ़ें: बाढ़ से लग रहा डर: हर तरफ जल, भीगे बिस्तर-गेहूं और राशन, पीड़ितों के सामने जीवन बचाने की जद्दोजेहद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें