फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मटौरा के पांच होनहारों ने पुलिस भर्ती परीक्षा में लहराया परचम

विज्ञापन
पुलिस में चयनित हुआ मटौरा निवासी हिमांशु यादव। (मवाना)
विज्ञापन
परीक्षा में सफल होने पर गांव में खुशी का माहौल, परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा
विज्ञापन

गांव में मिठाई बांटी गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही गांव मटौरा में खुशी की लहर है। गांव के पांच होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सफल अभ्यर्थियों में हिमांशु यादव पुत्र विजेंद्र सिंह यादव, बादल यादव पुत्र लीलू यादव, जितेंद्र यादव पुत्र राजपाल सिंह यादव, हर्ष यादव पुत्र आनंद यादव और कुमारी गुंजन यादव पुत्री हरेंद्र यादव शामिल हैं। गांव की बेटी गुंजन यादव की सफलता से क्षेत्र की अन्य छात्राओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नई प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन

सफलता की खबर मिलते ही चयनित अभ्यर्थियों के घरों पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा मेरठ के पूर्व जिलाध्यक्ष मास्टर कृष्णपाल सिंह यादव, सुदामा यादव, रतनलाल यादव, बिट्टू प्रधान, राजकुमार शर्मा, सतपाल भुईयार, मुकेश यादव और राजू आदि ने नवचयनित युवाओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

पहले 16 युवाओं ने मारी थी बाजी, बने प्रेरणा स्रोत
मटौरा गांव के युवा पढाई लिखाई में हमेशा आगे रहे हैं। यहां के प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति युवाओं का हमेशा से विशेष रुझान रहा है। इससे पूर्व की पुलिस भर्ती में भी गांव के 16 युवाओं ने बाजी मारी थी। क्षेत्र में गांव के युवाओं की खूब प्रशंसा हुई थी। लोगों ने इन युवाओं को प्रेरणास्रोत बताया था। इस बार पांच अभ्यर्थियों के चयन से पूरे ग्रामीण अंचल में गर्व का माहौल है।

पुलिस में चयनित हुआ मटौरा निवासी हिमांशु यादव। (मवाना)

पुलिस में चयनित हुआ मटौरा निवासी हिमांशु यादव। (मवाना)

पुलिस में चयनित हुआ मटौरा निवासी हिमांशु यादव। (मवाना)

पुलिस में चयनित हुआ मटौरा निवासी हिमांशु यादव। (मवाना)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें