दादरी के राजकीय महिला कॉलेज में नुक्कड़ नाटिका का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दादरी स्थित राजकीय महिला कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नुक्कड़ और नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से बुजुर्गों के सम्मान, उनकी सेवा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
बुजुर्गों की सेवा पर आधारित नुक्कड़ नाटिका में छात्राओं ने दिखाया कि परिवार के बड़े-बुजुर्गों को समय देना, उनकी देखभाल करना और उनका सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है। बेटियों समझों नृत्य नाटिका के माध्यम से छात्राओं ने बेटियों को संस्कारों, पारिवारिक मूल्यों और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सामाजिक संवेदनशीलता विकसित करने के साथ छात्राओं को अपनी प्रतिभा और कौशल निखारने का अवसर प्रदान करती है। छात्राओं को महाविद्यालय में मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाकर अपने कौशल का विकास करना चाहिए। कौशल भविष्य में आजीविका का साधन भी बन सकते हैं।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता तोमर ने किया। इस दौरान डॉ. गजेंद्र कुमार, प्रो. विशाल कुमार, प्रो. अनीता गोस्वामी, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो. मनीष कुमार, डॉ. जितेंद्र विकल, डॉ. शरद भटनागर, डॉ. दीप्ति चौधरी, डॉ. कुसुम लता, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।