मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रेगिस्तान की ओर से पहाड़ों से घूमकर आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठंड को बढ़ा दिया है। जब रेगिस्तान से हवाएं आती हैं और पहाड़ों पर नया पश्चिमी विक्षोभ बनता है तो सर्दी का असर और ज्यादा बढ़ जाता है।
कैसे बनता है कोहरा
ठंडी आद्र हवा में कोहरा बनता है। इसके अस्तित्व में आने की प्रक्रिया बादलों जैसी ही होती है। गर्म हवा की अपेक्षा ठंडी हवा अधिक नमी लेने में सक्षम होती है और वाष्पन के द्वारा यह नमी ग्रहण करती है। ये वह बादल होता है जो भूमि के निकट बनता है। अगर धुंध और कोहरे के बीच अंतर दृश्यता एक हजार मीटर से कम है तो इसे हम कोहरा कहते हैं और अगर दृश्यता एक हजार मीटर से अधिक है तो हम इसे धुंध कहते हैं।
अभी सताएगी सर्दी
निचले सतह पर बादल छाए रहने व उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर बढ़ रहा है। कोहरा अभी चौबीस घंटे तक ऐसे ही रहेगा। एक जनवरी को दिन में थोड़ी राहत मिल सकती है रात से फिर मौसम बिगड़ रहा है। दो और तीन जनवरी में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश व ओले पड़ने के आसार हैं, जिससे अभी ठंड का असर बना रहेगा।
- डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
बारिश की तरह बरस रहा कोहरा
दिसंबर में इस बार ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। कोहरा बारिश की तरह बरस रहा था। खुले में कोहरा इतना जम रहा था, जैसे बारिश पड़ी हो। दृष्यता 10 मीटर से भी कम रही थी। ऐसे स्थिति दिन में भी रही। अभी ठंड का असर रहेगा। बारिश के बाद ही थोड़ा मौसम बदलेगा।
- डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक आईआईएफएसआर
यह भी पढ़ें: ठंड ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, बर्फीली हवाओं से कांपे लोग, दिनभर ऐसे रहे हालात, देखें तस्वीरें
सरधना देहात इलाके में सर्दी ने ऐसा कहर बरपाया कि पांच लोगों की जान ले ली। फलावदा कस्बे में ठंड से सपा नेता एवं सभासद के पिता बुंदू कुरैशी (75) एवं नगर पंचायत के पूर्व सफाई नायक जयप्रकाश (60) का रविवार को निधन हो गया।
वहीं, मोहल्ला जूड़वाला निवासी रणवीर (60) एवं मोहल्ला चौहट्टा निवासी सरवरी (80) की सोमवार को मौत हो गई। हालांकि बुजुर्गों को ठंड से बचाने के लिए लोगों ने घरों में पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं।
उधर, सरधना तहसील के गांव औरंगनगर रार्धना निवासी सतेंद्र (52) पुत्र महावीर रविवार रात खेत की सिंचाई करने गया था। सुबह ठंड के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने गांव में ही चिकित्सक को दिखाया। जहां से शहर के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही सतेंद्र की मौत हो गई। परिजनों ने आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने की वजह से मुआवजे की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/