फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कईं घंटे तक कमरे से बाहर नहीं आई विवाहिता बेटी..., घरवालों ने झांककर देखा तो खिसक गई पैरों तले जमीन

Mon, 30 Dec 2019 03:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के कुनकुरा गांव में रविवार शाम अचानक कोहराम मच गया। ग्राम निवासी कुलदीप की विवाहिता बेटी कुछ समय से घर आई हुई थी। रविवार शाम को वह कमरे में गई तो कई घंटे तक बाहर नहीं आई।
विज्ञापन


घरवालों ने काफी आवाज लगाई लेकिन बेटी ने जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद परिवार वालों ने कमरे में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। देखें कैसे शादी के चंद माह बाद ही युवती ने मौत को लगा लिया गले

 

मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के कुनकुरा गांव में रविवार शाम विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। 

कुलदीप ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वंशिका (21) की शादी इसी साल मार्च में जानी थानाक्षेत्र के पस्तरा गांव निवासी सचिन पुत्र ज्ञानेंद्र से की थी। आरोप है कि वंशिका के ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे थे।

कार खरीदने और घर बनाने के लिए रुपये मांगे जा रहे थे। मायके से न लाने पर वंशिका का उत्पीड़न किया जाता था। इसके चलते बेटी वंशिका कुछ दिन पूर्व ही मायके आ गई थी। लेकिन ससुराल वाले उसके बाद भी फोन कर मांग करते आ रहे थे। 
विज्ञापन

कुलदीप ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व उनका दामाद सचिन घर आया था। उसने दहेज में कार न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी थी। दहेज उत्पीड़न से तंग आकर रविवार शाम करीब सात बजे वंशिका ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

किसी काम से जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वंशिका का शव लटका देकर कोहराम मच गया। वहीं, विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। इंचौली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर जांच की जा रही है। - अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर देहात   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें