फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के परीक्षितगढ़ में परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या, सामने आई ये बड़ी वजह

Thu, 10 Dec 2020 07:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut suicide case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ से सटे परिक्षितगढ़ में गुरुवार शाम गृह क्लेश के कारण गुरुवार शाम एक परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतकों में पति पत्नी समेत सात व चार साल के मासूम भी शामिल हैं।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार नगर के होली वाला मोहल्ला निवासी राशिद अहमद पुत्र रईस अहमद अपने घर पर ही था। यहां गुरुवार शाम गृह क्लेश के कारण राशिद उसकी पत्नी रिहाना व तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। 

पुलिस के अनुसार मृतकों में दस वर्षीय अफपान, सात वर्षीय हैदर व चार वर्षीय पुत्री आयत है। बताया गया कि मृतका रिहाना राशिद की दूसरी पत्नी थी। राशिद के पहली पत्नी से दो पुत्र हैं तथा दूसरी पत्नी से एक पुत्री है। मृतक राशिद मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच पड़ताल में गृहक्लेश में आत्महत्या करना सामने आया है। बताया गया कि राशिद का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है जबकि अन्य सदस्यों को गला घोटकर मारा गया है। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें