बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में वृंदावन से पंजाब के बालाचौर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर बस घुस गई, जिसमें दो श्रद्धालुओं सीमा (44) पत्नी सतीश कुमार, मनदीप (38) पत्नी बख्शीश की मौत हो गई, जबकि कामना, नीलम कुमारी, कांता रानी, नेहा अमन, निशु, रीना, कुलवंत सिंह, मनीषा, ईशा, ध्रुव समेत 15 घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर के श्रमिक इस्राइल में भवनों को देंगे नया आकार, प्रतिमाह वेतन मिलेगा 1.25 लाख,15 हजार बोनस भी मिलेगा
उधर, बड़ौत से गुराना गांव के पास ड्यूटी के जाते बाइक सवार होमगार्ड चन्द्र विकास (48) कैंटर से टकरा गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शामली में ट्रैक्टर-ट्राली बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें मजदूर जाहिद (36) पुत्र नूर हसन की मौत हो गई, जबकि चार ने कूदकर जान बचाई।