फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के खिलाफ जुलूस निकालने पर पांच हिरासत में लिये

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में एवं भारत बंद के समर्थन में क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर में मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार को जलूस निकाला। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि अन्य लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में राजनीतिक एव गैर राजनीतिक संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया था। जिसके चलते बुधवार को क्षेत्र के ग्राम अगवानपुर में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विरोध में जलूस निकाला। उन्होंने आजादी-आजादी के नारे लगाए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस आनन-फानन में ग्राम अगवानपुर पहुंची। जिसे देख लोग फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गांव के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि जिन लोगों को हिरासत में लिया गया। उनकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर भाजपा चेयरमैन अमित मोहन टीपू ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। कुछ लोग क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहते हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें