फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फर्म बनाकर व्यापारियों से एक करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। फर्जी फर्म तैयार कर व्यापारियों से एक करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। बुधवार को पीड़ित व्यापारी मेरठ व्यापार मंडल के बैनर तले एसएसपी अजय साहनी से मिले और कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने टीपीनगर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मेरठ व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीतू नागपाल और उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस ऑफिस पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि वह अलग-अलग उत्पाद से जुड़े डिस्ट्रीब्यूटर हैं। पूरे शहर को उनके द्वारा माल की सप्लाई होती है। करीब चार माह पूर्व टीपीनगर के बागपत रोड इंद्र कालोनी में महादेव ट्रेडिंग फर्म का संचालन करने वाले विनोद ने व्यापारियों से संपर्क साधा। व्यापारियों ने तय शर्तों के अनुरूप माल की सप्लाई शुरू कर दी। इसकी एवज में विनोद ने पोस्ट डेटेड चेक व्यापारियों को दिए। शुरुआत में कम सामान सप्लाई किया गया, जिसका पेमेंट होने लगा। एकाएक फर्म की ओर से माल की सप्लाई बढ़ा दी गई। इस बार भी पोस्ट डेटेड चेक दिए गए, लेकिन अचानक चेक बाउंस होने लगे। शुरुआत में व्यापारियों को भुगतान का भरोसा दिलाया गया। इसी बीच जानकारी मिली कि महादेव ट्रेडिंग फर्म के मालिक गोदाम खाली कर फरार हो गए। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने बताया कि नितिन ट्रेडर्स से 5.63 लाख, श्री विनायक एंटरप्राइजेज से 2.65 लाख, एसआरएच प्रोडक्ट से 5.50 लाख, दशमेश कैमिकल करनाल से 7 लाख, दावत आटा कंपनी से एक लाख सहित करीब 30 से 35 व्यापारियों से 90 लाख से एक करोड़ रुपये का माल ठगा गया है। आरोप है कि व्यापारी शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि मामला सुलझाने के नाम पर पुलिस भी व्यापारियों का शोषण कर रही है। एसएसपी अजय साहनी ने व्यापारियों को न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए टीपीनगर पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें