फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: दुष्कर्म की दो घटनाओं के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 27 Oct 2020 11:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव से बहला फुसलाकर ले जाई गई किशोरी को बड़गांव पुलिस ने हरिद्वार से बरामद करते हुए घटना में नामजद पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर चालान किया है। वहीं सामूहिक दुष्कर्म के भी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी कूड़ा डालने के लिए घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि गांव के ही चार युवक उसे बहला फुसला कर ले गए थे। परिजनों द्वारा थाने पर हंगामा करने के बाद गांव के ही चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने किशोरी को हरिद्वार से बरामद करते हुए उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद बयान दर्ज कराए थे। बयानों के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ 3/4 पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की 376, 363, 366, 368 धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जबकि एक अन्य के खिलाफ शरण देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से तीन कर्मवीर उर्फ सागर पुत्र विनोद, विक्की पुत्र महीपाल निवासी शिमलाना व ललित उर्फ बॉबी पुत्र हुकम सिंह निवासी खेड़ी शिकोहपुर थाना भगवानपुर उत्तराखंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी रनबीर सिंह ने बताया कि घटना में शामिल फरार चल रहे दो आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

उधर, पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवती को दिल्ली ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों विकास और अरविंद को भी गिरफ्तार कर चालान किया है। बता दें कि बीते नौ अक्तूबर को गांव निवासी एक युवती को नौकरी के बहाने दिल्ली ले जा कर गांव के ही राहुल, धर्मेंद्र, अरविंद व विकास सहित सात ने गैंगरेप किया था।

इसमें राहुल व धर्मेंद्र पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि मंगलवार को विकास व अरविंद को भी पुलिस ने जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष तीन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें