फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रथम पुण्यतिथि: किसानों और रालोद कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता चौधरी अजित सिंह को किया याद

Fri, 06 May 2022 04:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर किसानों व रालोद नेताओं ने शांति यज्ञ किया। इस दौरान रालोद नेताओं ने चौधरी साहब के द्वारा कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाला।  
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शांति यज्ञ किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में किसानों और रालोद कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह को उनकी प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर याद किया। रालोद ने चौधरी चरण सिंह पार्क में सुबह आठ बजे शांति यज्ञ किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


इसके बाद एनएच-58 स्थित गायत्री गार्डन में श्रद्धांजलि सभा एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। सुबह नौ बजे कार्यक्रम की शुरुआत शांति यज्ञ से हुई। इसके बाद किसानों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। रालोद नेताओं ने चौधरी साहब के द्वारा कराए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। किसानों ने कहा कि चौधरी साहब हमेशा उनके दिलों में राज करेंगे।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: महिला वकील को घसीट कर डंडे से पीटा, खूब वायरल हो रहीं तस्वीरें, आप भी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, मतलूब गौड़, यशवीर सिंह, डॉ. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, ऐनुद्दीन शाह, नरेंद्र खजूरी, विनय मल्लापुर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें