फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अनाज निकालने को लेकर खेत में भिड़े अन्नदाता, चली ताबड़ातोड़ गोलियां, एक घायल

Sat, 23 Apr 2022 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के मवाना थानाक्षेत्र में गेहूं की थ्रेसिंग को लेकर हुए विवाद में मशीन संचालक व किसान आपस में भिड़ गए। इसके बाद किसान ने मशीन संचालक पर तमंचे से फायरिंग कर डाली, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
Meerut crime news, meerut police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना में बहसूमा थानाक्षेत्र में शनिवार को मामूली विवाद के बाद एक किसान ने गेहूं की थ्रेसिंग करने वाले संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। फायरिंग में मशीन संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है। वहीं आरोपी किसान मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बहसूमा के मोड़ खुर्द निवासी वाहिद (26) व उसका भाई जाबिर थ्रसिंग मशीन से गेहूं निकालने का काम कर गुजर-बसर करते हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को वाहिद  व उसका भाई जावेद लेबर को लेकर गांव के ही मीर हसन उर्फ अन्ना उर्फ मीरा पुत्र इमाम अली के सेंचुरी क्षेत्र से सटे मोड़ खुर्द नहर पुल के पास स्थित खेतों पर अनाई निकालने गए थे। इस दौरान काफी देर के बाद खेत का लान इकट्ठा हुआ। इसके बाद वह मशीन से अनाज निकालने लगे, लेकिन गेहूं का लान गीला होने की वजह से अनाज कम निकला और अंत में मशीन बंद करनी पड़ी।
 

यह भी पढ़ें:  यूपी: बिजली कनेक्शन काटने गए एसडीओ के साथ मारपीट, जमीन पर घसीटा भी, फिर बनाया बंधक

विज्ञापन

 

इस पर किसान अन्ना ने कहा कि मेरा पूरा अनाज निकालो। मशीन संचालक ने गीला होने का हवाला देते हुए मशीन चलाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर आपस में हुई कहासुनी के बाद एक दूसरे को देखने की धमकी दी जाने लगी।

विज्ञापन

इसके बाद खेतों में इकट्ठे हुए किसानों ने डायल हंड्रेड पर सूचना देने की बात कही। किसान अमीर हसन खेत से मोटरसाइकिल उठाकर घर से तमंचा ले जाकर मशीन संचालक वाहिद पर तमंचे से गोली चला दी।

 

गोली लगने से मशीन संचालक वाहिद लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ वाहिद को परिजन थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने आनन-फानन में उसे मेरठ जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घायल वाहिद के दो गोली लगी हैं। हालांकि अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें