बताया गया कि आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक दर्जन हथियारबंद लॉ विभाग के छात्रों व उनके बाहरी साथियों ने मिलकर कैंपस में डी ब्लॉक के अंदर 2 छात्र बीजेएमसी विभाग के द्वितीय वर्ष के आदर्श और एक अन्य छात्र सचिन पर हमला कर दिया।
दोनों छात्रों को घेरकर बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग की। एक गोली आदर्श के कान को छूती हुई निकल गई। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे गार्डों पर भी आरोपियों ने पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान करीब आधा दर्जन राउंड गोलियां चलीं। इसके बाद आरोपी दीवार कूदकर फरार हो गए। मौके पर थाना पुलिस ने आरोपी छात्रों की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। पुलिस ने दोनों छात्रों को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों के खिलाफ गंगानगर थाने में तहरीर दी गई है।
यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ के परतापुर में बोरे में बंद मिली युवक की लाश, सिर में चोट के निशान, हत्या की आशंका
यह बताया जा रहा विवाद का कारण
छात्रों के मुताबिक करीब 2 सप्ताह पहले लॉ विभाग और कॉलेज के हॉस्टल के छात्रों के बीच क्रिकेट टीम में सलेक्शन को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें हॉस्टल के छात्रों ने लॉ विभाग के छात्रों की पिटाई कर दी थी। आज लॉ विभाग के छात्र करीब आधा दर्जन बाहरी युवकों के साथ हॉस्टल के उक्त छात्रों की तलाश में पहुंच गए। मुख्य हॉस्टल का छात्र तो नहीं मिला। पर ये दोनों छात्र होस्टल के मुख्य छात्र के दोस्त हैं। तो इनकी पिटाई कर गए।