फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पटाखे छोड़ने को लेकर डुंगरावली में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर बाईपास स्थित डुंगरावली गांव में शुक्रवार रात पटाखे छोडने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट और पथराव हो गया। एक पक्ष ने बाहर से युवकों को बुलाकर दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। इससे क्षेत्र में अफरातरफरी मच गई। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


डुंगरावली गांव निवासी मनोज पुत्र जयप्रकाश ने पुलिस को बताया की शुक्रवार शाम गांव निवासी जोंगेद्र पुत्र बंसता के बेटे शिवम,आदित्य और सागर गली में काफी देर से पटाखे फोड़ रहे थे। एक राकेट उनके घर में आ गिरा। इससे खाट पर रखे एक कपडे में आग लग गई। मनोज ने पटाखे फोड़ने का विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत चेतावनी दी तो जोंगेद्र के बेटों ने गाली गलौच शुरु कर दी। दोनो पक्षों के लोगों में मारपीट होने लगी। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप मामला शांत करा दिया। शनिवार सुबह दोनों पक्षों में फिर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि शनिवार सुबह कुछ युवक एक स्कार्पियों में आए और मनोज पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। एएसपी ब्रहमपुरी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि फायरिंग की जानकारी नही है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें