फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बहादरपुर में चांटा मारने के विवाद में फायरिंग, एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। बहादरपुर गांव में चांटा मारने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद शुक्रवार शाम बढ़ गया। आरोप है कि आर्य उर्फ कोतु ने अपने पक्ष के 12 से 14 लोगों को बुलाकर हरेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र के घर पर फायरिंग करा दी। हमलावरों के लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस होने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से कुराली गांव निवासी एक आरोपी को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर हरेंद्र के पुत्र अंकुश गली से जा रहा थे। इसी दौरान गांव निवासी अलका पत्नी इंद्रवीर ने अंकुश को चांटा मार दिया। आरोप है कि इसके बाद अंकुश ने भी अलका को चांटा मार दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद अलका और उसके पुत्र आर्य उर्फ कोतु ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 12 से 14 लोग हरेंद्र उर्फ पप्पू के घर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने पिस्टल और रिवॉल्वर से फायरिंग की। अचानक गोलियां चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों के पास लाठी-डंडे और धारदार हथियार होने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।


मौके से कई खोखे बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को मौके से कई खोखे मिले, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से कुराली गांव निवासी एक आरोपी को पकड़ लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से कई लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें