फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधाधुंध फायरिंग मामला: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का भाई हिस्ट्रीशीटर राशिद गिरफ्तार

Fri, 13 Sep 2019 06:05 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
राशिद अखलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले आरोपी गुरुवार को खुलेआम अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचा था। इस दौरान उसने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन


ये था मामला
कोतवाली के गुदड़ी बाजार में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के भाई राशिद अखलाक और बेटे साकिब अखलाक ने मंगलवार रात दबंगई दिखाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें दो लोग घायल हो गए थे। जबिक बखेड़े में आठ लोग घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें: यूपी: अंधाधुंध फायरिंग से गुदड़ी बाजार में फैली दहशत, पूर्व सांसद के परिजनों की दबंगई का मामला
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज कर खदेड़ा था। पीड़ित पक्ष ने राशिद और साकिब समेत छह लोगों को नामजद कराया था। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक गुदड़ी बाजार निवासी सलाउद्दीन कुरैशी और आशिक इलाही निवासी करमअली में मंगलवार सुबह बच्चों के विवाद में कहासुनी हुई थी। दोनों पक्ष में समझौता भी हो गया था।

विज्ञापन

आरोप था कि उसी दिन रात में करीब 10 बजे पूर्व सांसद का भाई राशिद अखलाक, सलाउद्दीन व नौशाद समेत दर्जनों युवक आशिक की परचून की दुकान पर पहुंचे। जहां पर आशिक से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी लगते ही आशिक पक्ष से अमान समेत दर्जनों लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि राशिद अखलाक आदि ने गोलियां चला दीं जिसमें आशिक और अमान के पैर में गोली लगना बताया गया था।

यह भी पढ़ें: अंधाधुंध फायरिंग: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर अखलाक, चेहरे पर नहीं दिखा पुलिस का खौफ

एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार राशिद और साकिब अखलाक पर गोलियां चलाने का आरोप है। इस मामले में समीर पुत्र शराफत की तहरीर पर राशिद अखलाक, साकिब अखलाक, यासिर, नौशाद, समीर, सुहेब को नामजद किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें