आरोप था कि उसी दिन रात में करीब 10 बजे पूर्व सांसद का भाई राशिद अखलाक, सलाउद्दीन व नौशाद समेत दर्जनों युवक आशिक की परचून की दुकान पर पहुंचे। जहां पर आशिक से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी लगते ही आशिक पक्ष से अमान समेत दर्जनों लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि राशिद अखलाक आदि ने गोलियां चला दीं जिसमें आशिक और अमान के पैर में गोली लगना बताया गया था।
यह भी पढ़ें: अंधाधुंध फायरिंग: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर अखलाक, चेहरे पर नहीं दिखा पुलिस का खौफ
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह के अनुसार राशिद और साकिब अखलाक पर गोलियां चलाने का आरोप है। इस मामले में समीर पुत्र शराफत की तहरीर पर राशिद अखलाक, साकिब अखलाक, यासिर, नौशाद, समीर, सुहेब को नामजद किया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/