फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट में पंचायत के दौरान चली गोलियां, आधा दर्जन घायल

Wed, 23 Sep 2020 10:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में दंपती और साली के विवाद के चलते पंचायत के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर चले लाठी-डंडे चले और पथराव के अलावा गोलियां भी चली। इस दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र जाकिर कॉलोनी के रहने वाले वसीम पुत्र निसार ने अपनी पत्नी की बहन से निकाह कर लिया था। जब वसीम की पत्नी को बहन से निकाह की बात पता चली तो पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया, जिसे लेकर पिछले तीन दिनों से पंचायतों का दौर जारी है।

मंगलवार देर रात वसीम की साली उसके घर पहुंच गई। इस पर दोनों पक्षों ने पंचायत बैठा दी। पंचायत में दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। मारपीट से करीब आधा दर्जन लोग हो गए, जिनमें निसार, वसीम, अताउल्ला, वसीला आदि शामिल हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी शाहरुख को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें