फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल पर शराब-बियर की दुकान में आधी रात को लगी आग, कोल्ड रूम की छत उड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगमपुल पर शराब की दुकानों में आग, कोल्ड रूम की छत उड़ी
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र में शराब और बीयर की दुकानों में रविवार देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान कोल्ड रूम की छत धमाके के साथ उड़ गई। दमकल की गाड़ी ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे से करीब 20 लाख रुपये के नुकसान की संभावना जताई गई है। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
बेगमपुल चौराहे पर लाइसेंसी अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें एक साथ हैं। अंग्रेजी शराब की दुकान दिल्ली निवासी गोपाल कृष्ण की है जबकि बीयर की दुकान जागृति विहार निवासी अजय गौतम की बताई गई। रविवार देर रात करीब 3:30 बजे दुकान से आग की लपटें उठतीं नजर आईं। यह देखकर किसी ने दुकान के सेल्समैन जागृति विहार निवासी विष्णु और गोविंदा को फोन किया। आनन-फानन में दोनों मौके पर पहुंचे और मालिकों को घटना के बारे में बताया। कुछ ही देर में पुलिस लाइन फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी पहुंची। टीम ने दुकानों के ताले तोड़कर आग बुझाना शुरू किया। आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटा लगा, लेकिन तब तक दोनों ही दुकानों में काफी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बोतलें फटतीं रही, धमाका होता रहा
- दुकान के भीतर रैक में शराब की बोतलें थीं। आग की चपेट में आकर बोतलें फटने लगी और आग फैलती चली गई। धमाकों के बीच कोल्ड रूम की छत भी उड़ गई। इससे आग की लपटें बाहर तक फैलने लगीं। बीयर की करीब 110 पेटी और रैक में रखी अंग्रेजी शराब की बोतलें आग की भेंट चढ़ गई। सुबह आबकारी विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। सीएफओ संतोष कुमार राय ने बताया कि हादसे में दुकान स्वामी ने करीब 20 लाख रुपये की क्षति बताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें