फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस भरते समय वैन में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस भरते समय वैन में लगी आग
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में शनिवार सुबह एक मारुति वैन में सिलेंडर से गैस भरते समय आग लग गई। गैस लीक होने के बाद लगी आग से मारुति वैन आग का गोला बनकर जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कस्बा हर्रा में बड़ी मस्जिद के पास शनिवार की सुबह कस्बे का ही एक युवक मारुति वैन में लगी गैस किट में अवैध तरीके से एलपीजी सिलेंडर से गैस रिफिलिंग कर रहा था। बताया गया है कि रास्ते में खड़ी कर की जा रही अवैध रिफिलिंग के दौरान मारुति वैन में लीक के चलते अचानक आग पकड़ ली। इसके बाद देखते ही देखते पल भर में मारुति वैन धू-धू कर जलने लगी। हालांकि इस दौरान कार चालक ने आग पर मिट्टी व पानी आदि डालकर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटों के साथ धुंए का गुब्बार फैल गया। वहीं, दूसरी ओर सिलेंडर फटने की डर से लोग घरों से बाहर निकल आए। कस्बे के लोगों ने इस अवैध गैस रिफलिंग पर रोक लगाने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें