फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। पिठलोकर गांव के सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कोतवाली पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने दूसरे वर्ग के लोगों पर श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इससे दोनों वर्गों में तनाव है। वहीं, पुलिस और तहसील की संयुक्त टीम भेजकर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के पिठलोकर गांव के सैंकड़ों ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं अन्य वाहनों में सवार होकर थाने पहुंचे। उन्होंने दूसरे वर्ग के लोगों पर गांव की श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जा कर खेत में मिलाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध कब्जे का विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हैं। आरोपी पूर्व में भी कई बार श्मशान की भूमि को अपने खेतों में मिला चुके हैं। वहीं, बीती नौ अक्तूबर को ट्रैक्टर चलाकर श्मशान की काफी भूमि पर कब्जा कर लिया। ग्रामीणों की शिकायत पर थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि तहसील एवं पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में ओमपाल सिंह, अमित कुमार, राजपाल, कालू, सुमित, राहुल, र्रवींद्र, संजय, इंद्रपाल, मनोज कुमार, ब्रह्मपाल, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें