फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झालर में शार्टसर्किट के बाद घर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
झालर में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार के थापर नगर निवासी अशोक रिजवानी के मकान में रविवार दोपहर आग लग गई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। तीन से चार लाख रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
थापर नगर गली नंबर छह में अशोक रिजवानी रहते हैं। पिछले शनिवार को वह अपनी पत्नी को लेकर नोएडा निवासी बेटे के यहां रहने चले गए। इसके चलते मकान बंद रहा। रविवार दोपहर बंद घर से धुआं उठते देख लोगों ने शोर मचा दिया। पास ही रहने वाले अशोक रिजवानी के चचेरे भाई नरेंद्र कुमार भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर दमकल की गाड़ी भी आ गई, हालांकि लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पाने में सफलता प्राप्त कर ली थी। अशोक रिजवानी को फोन पर घटना की जानकारी दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद वह भी घर पहुंच गए। अशोक रिजवानी ने पुलिस को बताया कि जिस कमरे में आग लगी, वह बेडरूम है। यहां एक मंदिर बना है, जिसमें झालर लगी थी। संभवत उसी में शार्ट सर्किट से आग लगी है। इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि आग में एक अलमारी, बेड के अलावा कुछ अन्य सामान जला है। तीन से चार लाख के नुकसान की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें