लोहिया बाजार शहर का बेहद भीड़भाड़ व संकरे मार्ग वाला मार्केट है, जहां स्थित गोदाम में आग लगने से आसपास की दुकानों के साथ ही ऊपरी मंजिल पर स्थित रिहायशी मकान के भी आग की चपेट में आने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। यदि आग गोदाम से आगे बढ़ती तो त्योहारी सीजन में बहुत भयावह अग्निकांड हो सकता था। इसके चलते आसपास के दुकानदार भी आग फैलने से रोकने के लिए आगे आए और सबसे पहले गोदाम के ऊपर रहने वाले कारोबारी के परिवार को वहां से सकुशल निकाला गया। आग ऊपरी मंजिल तक या आसपास की किसी दुकान तक न पहुंचे, इसके लिए आग की चपेट में आने से बच रहे रुई के बंडलों को आनन-फानन में वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
यह भी पढ़ें: तेज धमाकों के साथ फटे गैस सिलिंडर, आवाज सुन सहम गए लोग, देखिए तस्वीरें
सीएफओ रमाशंकर तिवारी का कहना है कि रुई के गोदाम में लगी आग किसी कर्मचारी की लापरवाही का नतीजा है, जिसने बीड़ी-सिगरेट पीकर गोदाम में ही फेंक दी। इसी ने धीरे-धीरे सुलगते हुए भीषण रूप ले लिया। आग को व्यस्ततम मार्केट में फैलने से रोकने के लिए रुई के अधजले व आग से बचे बंडलों को बाहर निकालकर दूसरी जगह पहुंचाया गया। इसमें काफी वक्त लगा, लेकिन आग को फैलने से रोकते हुए उस पर समय से काबू पा लिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/