फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में चार जगहों पर लगी भीषण आग, एक व्यक्ति झुलसा

Sun, 06 Oct 2019 12:31 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ शहर में शनिवार को चार स्थानों पर आग लग गई। वहीं, शॉप्रिक्स माल के पास ट्रांसफार्मर में आग लगने से एक व्यक्ति झुलस गया।

विज्ञापन


घटना: 1
लिसाडी गेट के मेवगढी निवासी कय्यूम पुत्र नियाज मोहम्मद का सुहेल गार्डन मे पॉलीथिन का गोदाम है। गोदाम में तिरपाल व अन्य सामान बनाने का काम होता है। दोपहर करीब एक बजे गोदाम में आग लग गयी। फायर ब्रिगेड ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने साजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

घटना: 2
दिल्ली रोड पर रेलवे रोड चौराहे के पास राजकुमार गेरा का रेक्सीन हाउस के नाम से शोरूम है। शोरूम के बाहर गद्दे रखे हुए थे। दोपहर को अचानक गद्दों में आग लग गई। इस दौरान की चपेट में पास में खड़ी बाइक भी आ गई। इस दौरान आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एसओ रेलवे रोड इंद्रपाल सिंह ने बताया कि समय रहते आग पर काबू कर लिया, नहीं शोरूम भी आग की चपेट में आ सकता था।
विज्ञापन


घटना:3 
दिल्ली रोड पर वीनस गार्डन के पास शनिवार देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस दौरान ट्रांसफार्मर धू धूकर जलने लगा। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान ट्रांसफर से आग केबिल में लगती हुई फैलती चली गई। इस दौरान जलती हुई प्लास्टिक लोगों पर भी जा गिरी। बाद में दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


घटना: 4
खोखे में लगी आग
मोहिउददीनपुर के जसवंतपुरा स्थित खोखे में शुक्रवार रात आग लग गई। आग की चपेट में आकर नमकीन, सिगरेट, कोल्ड डिंक जल गई। सूचना पर फायरब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया। खोखा मालिक योगेश ने थाने में तहरीर दी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें