फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Meerut: मेरठ में रैपिडेक्स निर्माण में लगे जनरेटर में लगी आग, पाया काबू

Sun, 21 Jul 2024 02:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
Fire In Meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ के पल्लवुरम फेस वन के सामने रविवार को रैपिडक्स निर्माण में लगे एलएनटी कंपनी के जनरेटर में अचानक आग लग गई। आग लगने पर मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और कर्मचारियों के साथ आग पर काबू पाया है।
विज्ञापन


साइट इंचार्ज चंद्र प्रकाश ने बताया कि रविवार को कार्य चल रहा था और जनरेटर चालू था। एलएनटी कंपनी का जनरेटर है। जनरेटर में धुआं निकला और अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान वहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 

कर्मचारियों ने पुलिस व अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस ने कर्मचारियों के साथ मिलकर पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाया। तब जाकर कर्मचारियों और पुलिस ने राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि जनरेटर पर अधिक भार होने के चलते आग लगी है। आग लगने के कारण निर्माण कार्य रुक गया। अधिकारियों के अनुसार, दूसरे जनरेटर की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कार्य ना रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें