फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Fire: हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़े कैंटर में लगी भीषण आग, चपेट में आकर फोम का गोदाम भी हुआ खाक

Fri, 26 Jan 2024 07:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कैंटर में आग लगने के बाद पास स्थित एक फोम का गोदाम भी जलने लगा। घटना के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से कैंटर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट के चलते सड़क पर खड़े एक कैंटर में भीषण आग लग गई। आग ने बराबर में ही स्थित एक फोम के गोदाम को भी चपेट में ले लिया। जिसके चलते गोदाम भी जलकर खाक हो गया। वहीं शहर के लोहिया नगर में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को शालीमार गार्डन गली नंबर दो के सामने कोई ड्राइवर अपना कैंटर हाईटेंशन लाइन के नीचे खड़ा कर गया था। बताया जाता है कि रात लगभग सवा बजे हाई टेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी कैंटर पर गिरी। जिसके चलते कैंटर में लगा सीएनजी का सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। देखते ही देखते कैंटर में लगी आग ने पास में ही स्थित खुशाल नगर के रहने वाले दिलशाद के फोम के गोदाम को भी चपेट में ले लिया।

जिसके चलते गोदाम में भी भीषण आग लग गई। घटना के चलते इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। गोदाम मालिक दिलशाद ने बताया कि आग के कारण गोदाम में रखा लगभग 10 लाख का फोम और कपड़ा खाक हो गया। उधर ,सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है  कि घटना के बाद से कैंटर चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, ड्राइवर घायल
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार का ड्राइवर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात लगभग 12 बजे सफेद रंग की कार हापुड़ से मेरठ की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड बहुत तेज थी। तेज रफ्तार कार एकाएक डिवाइडर से टकराने के बाद कई पलटी खाकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार का ड्राइवर घायल हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस द्वारा घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी के साथ गाड़ी को साइड हटाकर कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें